लखीसराय. सदर अंचल में शनिवार को अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व अधिकारी रोशन कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल 11 मामले आये, जिन पर सुनवाई की गई. इस दौरान चार मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. वहीं, कुछ मामलों में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण अगली सुनवाई के लिए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित की गई.
कुछ मामलों को राजस्वकर्मी के पास भेजा गया
कुछ मामलों को संबंधित राजस्व कर्मचारी के पास भेजा गया है. राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट आने के बाद ही उन मामलों पर सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा. कुछ मामले अंचल अमीन से भी संबंधित थे, जिनमें अमीन से मापी रिपोर्ट मांगी गई है. मापी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन मामलों की सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा.
