संगठन की मजबूती पर जोर: लखीसराय में मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, एकजुटता का लिया संकल्प

RJD Foundation Day : गढ़ी चौक पर जुटे राजद नेता और कार्यकर्ता, सामाजिक न्याय की विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का लिया संकल्प

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

RJD Foundation Day : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन राजद की प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव उर्फ भगवान यादव तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सागर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का माला, बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

सामाजिक न्याय की विचारधारा को बताया पार्टी की पहचान

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव उर्फ भगवान यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रत्याशी सह जिला प्रवक्ता प्रेम सागर चौधरी ने किया. शुरुआत स्थानीय कलाकारों के स्वागत गीत से हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राजनीतिक संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को प्रस्तुत किया गया.वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े, दलित तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश

RJD Foundation Day : प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है.

जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर

समारोह में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने, संगठन का विस्तार करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने का आह्वान किया.

Also Read: मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >