वीआईपी सुप्रीमो के पिता की हत्या की राजद ने की निंदा

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बिहार में सियासत गरमा गयी है.

बड़हिया. विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बिहार में सियासत गरमा गयी है. जीतन सहनी की निर्मम हत्या को लेकर राजद के जिला महासचिव एसपी सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिहार में अभी अपराधियों का तांडव चल रहा है. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री सुशासन की बात करते हैं एवं सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी लालू राज का हवाला देकर इस गंभीर मामले को लीपापोती करने में लगी है. बिहार की जनता को मालूम है कि मुकेश साहनी बिहार में पिछड़ों एवं दलितों के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनके पिता की हत्या की खबर सुनकर लखीसराय जिले के सभी दलित एवं पिछड़े समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व भारत सरकार के गृह मंत्री ने मुकेश सहनी को प्राप्त जेड सुरक्षा को भी वापस ले लिया था. वे इस घटना को देखते हुए भारत सरकार के गृह मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री से मुकेश सहनी को अविलंब पूर्व की तरह प्राप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हैं और इस कांड में संलिप्त सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >