निर्वाचन कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा

निर्वाचन कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा

लखीसराय. जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गयी. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक लखीसराय अजय कुमार शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना था कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो. निर्वाचन आयोग द्वारा जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी ली गयी. विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा, निर्वाचन सामग्रियों के संधारण, ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन की सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की जा रही हैं. मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, रोशनी, शौचालय व रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान जारी है. एसपी अजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्र व भयमुक्त मतदान के लिए जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गयी है. संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है. फ्लैग मार्च, वाहन जांच व रूट चार्ट के माध्यम से सतर्कता बनाये रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >