प्रशासनिक अधिकारियों की हुई समीक्षात्मक बैठक

जिले की प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री शीला मंडल के साथ अधिकारियों की समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को एक बैठक की जायेगी.

लखीसराय. जिले की प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री शीला मंडल के साथ अधिकारियों की समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को एक बैठक की जायेगी. जिसमें जिला के विकास कार्य की प्रगति के अलावा योजनाओं की समीक्षा की जायेगी. सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली जायेगी. इसके लिए रविवार को मंत्रणा कक्ष में डीएम रजनीकांत की अध्यक्षता में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी. जिसमें प्रखंड स्तर के चलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा गया कि क्रियान्वयन योजना के अलावा संपन्न हुई योजना का रिपोर्ट तैयार कर लें. सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री के साथ होने वाली बैठक में रिपोर्ट पेश की जायेगी. बैठक में कहा गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी सभी फाइल अपडेट रखें. बैठक में कहा गया कि पेंडिंग कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी. पेंडिंग कार्यों के कारण संबंधित अधिकारी को जवाब देना होगा. बैठक को लेकर डीडीसी कुंदन कुमार ने बताया कि जिला योजना क्रियान्वयन की बैठक सोमवार को प्रभारी जिला मंत्री शीला मंडल के साथ सभी अधिकारियों का होना है. इसके लिए जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड अंचल एवं जिला स्तर के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया है. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सुनील कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार शेखर, जिला मत्स्य पदाधिकारी रंजीत कुमार के अलावा जिले के अन्य अधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा अंचल अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >