लखीसराय. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यालय परिवार द्वारा लगभग 22 वर्षों से कार्यरत चालक सुनील कुमार को उनके सेवानिवृत होने के पर भावभीनी विदाई दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण व गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व अन्य कर्मचारियों ने सुनील कुमार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार ने कहा कि सुनील कुमार जी ने अपने कार्यकाल के दौरान अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएं विद्यालय के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी. इस अवसर पर वरुण सिंह, विशाल कुमार, एवं एन आर नायक सर ने उनके साथ बिताये पलों को याद किया. प्राचार्य व वरुण कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें शॉल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार ने भगवद्गीता, छड़ी, छाता व अंग वस्त्र देकर अपने स्नेह और शुभकामना व्यक्त किया.
सेवानिवृत ड्राइवर सुनील कुमार को दी भावभीनी विदायी
सेवानिवृत ड्राइवर सुनील कुमार को दी भावभीनी विदायी
