लखीसराय में रेड रन-2026 का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला राज्य स्तर पर जाने का मौका

Lakhisarai Red Run 2026 :लखीसराय के गांधी मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय रेड रन-2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना था. इस दौड़ में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया.

Lakhisarai Red Run 2026 : लखीसराय: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ), नई दिल्ली के तत्वावधान में युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय रेड रन-2026 के तहत बुधवार को लखीसराय के गांधी मैदान में पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई (DAPCU) लखीसराय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

एचआईवी/एड्स जागरूकता का दिया संदेश

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, रक्तदान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था. प्रतिभागियों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार अपनाने, भेदभाव और सामाजिक कलंक को समाप्त करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया.

विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के समापन पर महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की आठ-आठ पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं.

महिला वर्ग के विजेता

  • प्रथम : अनुराधा भारती (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • द्वितीय : प्रीति कुमारी (जीईसी कॉलेज, लखीसराय)
  • तृतीय : सोनाली कुमारी (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • चतुर्थ : शबनम कुमारी (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • पंचम : ब्यूटी कुमारी (जीईसी कॉलेज, लखीसराय)

पुरुष वर्ग के विजेता

  • प्रथम : कामेश्वर कुमार (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • द्वितीय : मनीष कुमार (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • तृतीय : श्याम सुंदर (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • चतुर्थ : सनीश कुमार (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)
  • पंचम : प्रेम कुमार (केएसएस कॉलेज, लखीसराय)

Lakhisarai Red Run 2026 : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रेड रन-2026 में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कार्यक्रम में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना से असीम कुमार झा और राकेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा डीएपीसीयू के नोडल पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार रॉय, जिला पर्यवेक्षक एवं रेड रन के नोडल पदाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार लाल, जिला सहायक एम एंड ई दिनेश कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >