एचआईवी जागरूकता को लेकर जिले में होगी रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता, 18 अगस्त को 100 छात्र करेंगे मुकाबला

जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 18 अगस्त को HIV जागरूकता और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाएगी. 50 विद्यालयों के 100 छात्र भाग लेंगे, जिसमें HIV/एड्स, स्वास्थ्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.

Red Ribbon Quiz: लखीसराय में एचआईवी जागरूकता और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देश पर यह प्रतियोगिता 18 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी. इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर जिले के चयनित विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

50 विद्यालयों से चुने जाएंगे 100 प्रतिभागी

जारी निर्देश के अनुसार जिले के 50 सरकारी, वित्तपोषित और निजी विद्यालय इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रत्येक विद्यालय पहले अपने स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करेगा, जिसके बाद दो सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा. टीम में एक छात्र और एक छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी. इस प्रकार जिला स्तर पर कुल 100 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

एचआईवी और किशोर स्वास्थ्य से जुड़े होंगे सवाल

प्रतियोगिता में एचआईवी/एड्स, किशोरावस्था स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान, खेल और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रतियोगिता में वैकल्पिक प्रश्नों के साथ ऑडियो-विजुअल और चित्र पहचान आधारित राउंड भी शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों की जानकारी और समझ का मूल्यांकन किया जाएगा.

राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा मौका

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का संचालन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा नामित क्विज मास्टर करेंगे. जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. वहीं राज्य स्तर की विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.

जागरूकता बढ़ाना है मुख्य उद्देश्य

Red Ribbon Quiz: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित जीवनशैली, किशोर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से जोड़कर उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >