लखीसराय में बारिश अभी दूर, उमस और धूप बढ़ाएगी परेशानी, जानिए कब बरसेंगे बादल

Lakhisarai Weather Update : लखीसराय जिले में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार कम हैं. उमस भरी गर्मी के साथ-साथ तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी हो सकती है. किसानों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है.

Lakhisarai Weather Update : लखीसराय जिले में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि बीच-बीच में आसमान में काले बादल छाने और हवा का रुख बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. इसके बावजूद 95 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी.

29 जुलाई को हल्की बारिश की उम्मीद

स्काइमेट के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई को जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. मंगलवार को पड़ोसी जिलों के लिए जारी येलो अलर्ट का आंशिक असर लखीसराय में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि फिलहाल व्यापक और लगातार बारिश की संभावना कम बताई गई है.

बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता

पिछले तीन दिनों से लगातार तेज धूप निकलने के कारण खेतों में जमा पानी तेजी से सूख रहा है. इससे धान की रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है. अधिकांश किसानों का धान का बिचड़ा तैयार हो चुका है, लेकिन खेतों में पर्याप्त नमी नहीं रहने के कारण रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है. किसानों को उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में यदि अच्छी बारिश होती है तो रोपनी का कार्य तेज हो सकेगा.

तापमान में उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती हैं मौसमी बीमारियां

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे मौसम में बुखार, जुकाम और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >