बंशीपुर-गोहरी हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

Railway Accident : किऊल-झाझा रेलखंड पर बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक आशंका ट्रेन से गिरने की जताई जा रही है.

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Railway Accident : लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत किऊल-झाझा रेलखंड पर बंशीपुर स्टेशन और गोहरी हॉल्ट के बीच बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. युवक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव अप लाइन के किनारे पड़ा हुआ था. मृतक ने आसमानी रंग का हाफ पैंट और सादा आसमानी चेक शर्ट पहन रखा था. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि देर रात किसी डाउन ट्रेन से गिरने के बाद युवक अप लाइन की ओर पहुंच गया होगा. बाद में किसी रेलकर्मी ने शव को ट्रैक से हटाकर किनारे रख दिया.बुधवार सुबह करीब 9 बजे तक शव रेलवे लाइन के पास ही पड़ा रहा, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई.

पहचान नहीं हो सकी

Railway Accident : समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस और रेलवे प्रशासन युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटे हैं. पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

पुलिस ने कहा, जानकारी जुटाई जा रही

बन्नू बगीचा थाना के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उनके संज्ञान में नहीं थी. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच करेगी कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

ALSO READ: लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर में तेज बारिश के आसार, किसानों को जारी हुई सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >