टाली कोड़ासी व श्रीकिशन कोड़ासी में लगा जनसुनवाई शिविर

प्रखंड में जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर 21 से 23 मई तक छह जनजातीय टोलों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

सूर्यगढ़ा/पीरीबाजार प्रखंड में जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर 21 से 23 मई तक छह जनजातीय टोलों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को अंतिम दिन बरियारपुर पंचायत में टाली कोड़ासी गांव में तथा श्री किशुन पंचायत में श्री किशुन कोड़ासी गांव में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. टाली कोड़ासी गांव में शिविर प्रभारी के रूप में सीडीपीओ रीना कुमारी मौजूद थी. जबकि श्री किशुन कोड़ासी गांव में शिविर प्रभारी के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मौजूद रहे. शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनी गयी तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किये गये. शिविर के दौरान लोगों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जनभागीदारी अभियान के तहत दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में तीन दिवसीय इस आयोजन का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >