सोम व शुक्र को सुनी जाती जनता की समस्या

राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सेवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है

लखीसराय. राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सेवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है. बताया कि यह सेवा संवाद कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को सुनना, उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित पहल करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है. इस दौरान नागरिक बिना किसी औपचारिकता के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा मुख्यमंत्री सेवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से शासन-प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करें, जिससे जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sharath tripathi

शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >