सूर्यगढ़ा के आत्मा लेखापाल से परियोजना निदेशक ने मांगा जवाब, अधिकारियों की अवहेलना का आरोप

Lakhisari News : लखीसराय में कृषि विभाग से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. सूर्यगढ़ा प्रखंड के आत्मा लेखापाल को विभागीय कार्य में बाधा, अप्रासंगिक पत्राचार और वरीय अधिकारियों की अवहेलना के आरोप में स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है.

लखीसराय से अजीत कुमार की रिपोर्ट : सूर्यगढ़ा प्रखंड के आत्मा लेखापाल पंकज कुमार पांडे को आत्मा परियोजना निदेशक द्वारा स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया है. पत्र में उन पर वरीय अधिकारियों को अप्रासंगिक पत्र लिखकर दिग्भ्रमित करने, विभागीय कार्य में बाधा डालने और आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है.

“अप्रासंगिक पत्र लिखकर कर रहे दिग्भ्रमित”

जारी स्पष्टीकरण पत्र में कहा गया है कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में योगदान देने के बाद से पंकज कुमार पांडे लगातार वरीय अधिकारियों को अप्रासंगिक पत्र लिख रहे हैं. आरोप है कि वह विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विभाग पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जिससे कार्यालयीय कार्य प्रभावित हो रहा है.पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस बार भी उन्होंने प्रतिनियुक्ति भत्ता को लेकर नियम विरुद्ध पत्राचार किया है.

पहले भी हटाये जा चुके हैं पद से

विभागीय पत्र के अनुसार पंकज कुमार पांडे को पूर्व में जिला आत्मा लेखापाल पद से हटाया जा चुका है. उन पर मनमाने ढंग से कार्यालय आने, कार्य में बाधा डालने और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप लगे थे.इसके बाद उन्हें अंतिम अवसर देते हुए सूर्यगढ़ा प्रखंड में आत्मा लेखापाल के पद पर पदस्थापित किया गया था.

“फिर चयनमुक्त करने की हो सकती है अनुशंसा”

स्पष्टीकरण पत्र में कहा गया है कि वह कार्यालयीय कार्य छोड़कर अप्रासंगिक गतिविधियों में समय व्यतीत कर रहे हैं और जानबूझकर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं.विभाग ने पूछा है कि आखिर क्यों नहीं उन्हें पुनः चयनमुक्त करने के लिए जिलाधिकारी-सह-आत्मा अध्यक्ष को अनुशंसा भेज दी जाए.

स्थानांतरण को बताया था नियम विरुद्ध

जानकारी के अनुसार स्पष्टीकरण नोटिस जारी होने से पहले पंकज कुमार पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपना स्थानांतरण नियम-विरुद्ध बताया था. साथ ही उन्होंने मामले को लेकर न्यायालय जाने की बात भी कही थी.इसी पत्राचार के बाद विभाग की ओर से उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >