तेतरहाट में 501 कुमारी कन्याओं की निकाली गयी शोभायात्रा

प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट में बुधवार को शिवरात्रि एवं 24 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर 501 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव के नेतृत्व में निकाली गयी.

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट में बुधवार को शिवरात्रि एवं 24 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर 501 कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव के नेतृत्व में निकाली गयी. जिसमें यजमान सुदामा यादव, आचार्य भागवत पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर किऊल नदी से जल भरकर सभी कुंवारी कन्याओं को संकल्पित जल देकर ढोल बाजे बाजे नगाड़े के साथ ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए समस्त तेतरहाट गांव के बच्चे बूढ़े नौजवान के द्वारा पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण में पूजा कर पुणे शिव मंदिर के निकट यज्ञशाला में आकर कलश को रखा गया. सहयोग में तेतरहाट के पूरे युवा कमेटी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे. मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से समस्त ग्रामीण के द्वारा खासकर युवा वर्ग के द्वारा मिलकर बड़े ही उत्साह पूर्ण ढंग से शिवरात्रि के दिन जहां अखंड रामधुनी की जाती है, वहीं कलश यात्रा भी निकाला जाता और पूरे गांव उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >