बालिका दिवस के निमित्त क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

नगर परिषद् बड़हिया स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय बड़हिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस के निमित्त लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बालिका जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बड़हिया नगर परिषद् बड़हिया स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय बड़हिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस के निमित्त लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बालिका जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 155 छात्राएं शामिल हुए. जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता अव्वल पांच स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लक्ष्मी कुमारी, चाहत कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनम कुमारी एवं प्रिया कुमारी को जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा स्वच्छता कीट देकर पुरस्कृत किया गया. इस संबंध में नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा ने बताया कि डीएम मिथिलेश मिश्र की पहल पर 24 जनवरी को लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही जिले में पहली बार बालिकाओं के लिए कबड्डी, क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. बालिका सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा रहा है. क्विज प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिका प्रियंका कुमारी, संजू कुमारी, रानी राज, प्रेरणा कुमारी, ऋतिक रौशन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >