प्रेरणा कुमार बनीं लखीसराय के नयी एसपी

नवगछिया में पदस्थापित प्रेरणा कुमार को लखीसराय के नया एसपी बनाया गया है

लखीसराय नवगछिया में पदस्थापित प्रेरणा कुमार को लखीसराय के नया एसपी बनाया गया है. जिले में तैनात एसपी अवधेश दीक्षित विगत रविवार से लंबी छुट्टी में चले गये थे. जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई के एसपी वैभव शर्मा को लखीसराय के प्रभारी एसपी बनाया गया. वहीं दो दिन बाद ही लंबी छुट्टी में जाने वाले एसपी अवधेश दीक्षित का पटना मुख्यालय तबादला कर दिया गया. वहीं अब लखीसराय के नये एसपी के रूप में प्रेरणा कुमार को बनाया गया. वे 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. एसपी प्रेरणा कुमार बुधवार की देर शाम तक अपना प्रभार लेंगी. वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >