लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस के नेतृत्व में जिले में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी कार्रवाई में 16 लोगों को शराब पीने और एक महिला तस्कर को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव वार्ड नंबर 15 से रामप्यारे चौधरी की पत्नी गीना देवी को दो लीटर देसी शराब बेचते हुए पकड़ा गया. वहीं हलसी के वार्ड नं 08 से रामस्वरूप प्रसाद चंदवंशी के पंकज कुमार, शिवधारी मांझी के पुत्र संदीप कुमार, लक्ष्मी बिद के पुत्र नितेश कुमार, लालजीत कोड़ा, मंगल कोड़ा, शिंबू कुमार, अजीत कुमार, कालीचरन कुशवाहा, कुपाल प्रसाद कुशवाहा, पवन कुमार, अखिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, छोटू कुमार चंदन कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
लखीसराय में शराबबंदी पर पुलिस सख्त, एक दिन में 17 गिरफ्तार, दो लीटर देसी शराब बरामद
उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव वार्ड नंबर 15 से रामप्यारे चौधरी की पत्नी गीना देवी को दो लीटर देसी शराब बेचते हुए पकड़ा गया.
