मारपीट मामले में दो महिला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रखंड के मानिकपुर थाना के पुलिस ने स्थानीय थाना के समीप से मारपीट के मामले में दो महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है.

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर थाना के पुलिस ने स्थानीय थाना के समीप से मारपीट के मामले में दो महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की पुलिस ने मामले में मौला नगर भगवत चक गांव के रहने वाले मो अयनुल की पत्नी सीमा परवीन तथा इसी गांव के रहने वाले मो. इफान की पत्नी चंदा खातून को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिला अभियुक्त को मानिकपुर थाना के समीप से गिरफ्तार किया गया. 10 जून 2025 को हुई मारपीट के मामले में मानिकपुर थाना में कांड संख्या 60/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज है जिसमें दोनों महिला सहित कुल सात लोग नामजद हैं.

दो अपहृता बरामद, अमहरा थाना का मामला

लखीसराय. जिले के अमहरा थाना के अलग-अलग क्षेत्रों से गायब हुए लड़की को शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी एक छात्रा को लेकर उनके परिजन द्वारा विगत तीन जून को अपहरण कर लिये जाने का प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, उक्त मामले में अपह्रता लड़की थाना पहुंच गयी, जिसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा, एक अन्य खिरहो गांव के गायब हुई लड़की भी कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

भाई के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

लखीसराय. थाना थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के धीरा से भाई के साथ मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि धीरा गांव से रामभजो साव के पुत्र पप्पू साव पर चार दिन पूर्व अपने सहोदर भाई के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >