दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को विभिन्न गांवों के कई लोगों के फरार रहने के कारण न्यायालय ने वारंट जारी किया है

हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को विभिन्न गांवों के कई लोगों के फरार रहने के कारण न्यायालय ने वारंट जारी किया है. जिसे थाना पुलिस द्वारा टीम गठित कर छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान दो अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान कोली गांव निवासी भुवनेश्वर महतो के पुत्र चंद्र मोहन महतो एवं भनपुरा गांव निवासी के कंपनी साहू के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में पहचान हुई. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि लंबे समय से फरार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी को लेकर वारंट निर्गत किया गया था, जिसे रविवार को गुप्त सूचना के आधार से दोनों वारंटी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sharath tripathi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >