तीन शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

तीन शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चानन. स्थानीय थाने की पुलिस ने मननपुर बस्ती से 10 लीटर देसी शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले मिश्री मांझी के पुत्र शराब तस्कर टिंकू मांझी को तथा हरखित मांझी के पुत्र शराब तस्कर सेवक मांझी को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एएसआइ उमाशंकर राजपाल के लिखित बयान चानन थाने में कांड संख्या 44/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव में छापेमारी कर इसी गांव के स्व. शंकर साव के पुत्र शराब तस्कर सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि शराब तस्कर सोनू कुमार के खिलाफ चानन थाने में कांड संख्या 97/23 के तहत एक मामला दर्ज है. उक्त मामले में सोनू कुमार फरार चल रहा था. रविवार को तीनों शराब तस्कर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >