Lakhisarai News : लखीसराय जिले की पिपरिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने यह कार्रवाई रामचंद्रपुर गांव में की.
पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि पुलिस ने रामचंद्रपुर गांव में छापेमारी कर तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में वाल्मीकि सिंह के पुत्र गोपाल कुमार, नेमो सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह और राजेंद्र सिंह के पुत्र बबलू सिंह शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया.
मारपीट मामले में जारी था गैर जमानती वारंट
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ पिपरिया थाना कांड संख्या 23/21 में मारपीट का मामला दर्ज है. इस मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया.
रीना देवी के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार रामचंद्रपुर गांव निवासी गुलेटिन सिंह की पत्नी रीना देवी के आवेदन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही थी. मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया.
