विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अभिवावकों ने दिया सुझाव

नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र के मध्य विद्यालय मौलानगर के प्रांगण में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी व विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

-60 वर्ष पूर्ण होने पर रसोइया को दी गयी भावभीनी विदाई -संगोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता पर किया गया मंथन सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र के मध्य विद्यालय मौलानगर के प्रांगण में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी व विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विद्यालय प्रधान जटा शंकर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ. जबकि बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता मो. कमरुद्दीन अंसारी ने की. बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल, छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा शिक्षण गुणवत्ता सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गयी. अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोइया आशा देवी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें अंगवस्त्र, माला एवं मिठाई देकर भावभीनी विदाई दी गयी. वक्ताओं ने उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की. मौके पर वीएसएस अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. अरमान, सचिव ममता देवी, शिक्षा प्रेमी राजनीति सिंह, बबलू कुरैशी, इम्तियाज कुरैशी, विशु ठाकुर, हीरालाल ठाकुर, शादाब बिल्लाह, जावेद अंसारी, लाली उर्फ जावेद, शिक्षिका आभा कुमारी, शिक्षक अरुण कुमार, विनय कुमार पांडे, संजय कुमार सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >