पैंथर क्रिकेट क्लब ने डीसीसी बड़हिया को नौ विकेट से हराया

समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रुप डी का दसवां और अंतिम मैच खेला गया.

लखीसराय. समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रुप डी का दसवां और अंतिम मैच खेला गया. इसमें डीसीसी बड़हिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 114 रन बनाये. निलेश सिंह 20 रन और अंकित कुमार 19 रन का योगदान दिया. वहीं पैंथर क्रिकेट क्लब के प्रियांशु कुमार ने तीन विकेट लिया, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ने एक विकेट खोकर 11 में ओवर में मैच को 116 रन बनाकर जीत लिया. इसमें मोनू 80 रन का योगदान दिया, जबकि रितिक राज 27 रन बनाये. वहीं ग्रुप बी में लखीसराय क्रिकेट क्लब ने चार में चार मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान निर्धारित किया है. ———————- दो वारंटी गिरफ्तार चानन. स्थानीय थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि रेवटा गांव से पंकज यादव व इटौन गांव से विक्रम मोदी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >