लखीसराय में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन

अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर लखीसराय में पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित की जा रही है

लीग मैच के माध्यम से जिला टीम के खिलाड़ियों का होगा चयन

जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लखीसराय जिला की ओर से सिर्फ जिले के ही खिलाड़ी खेलेंगे: बबलू शर्मा

लखीसराय

अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर लखीसराय में पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित की जा रही है. जिसकी जानकारी गुरुवार को स्काई विजन मैदान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के सचिव बबलू शर्मा, संयुक्त सचिव अभिषेक पटेल, संरक्षक नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष शाहनवाज आलम, सदस्य जॉन मिल्टन पासवान मौजूद रहे. इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी. लीग के मैच मुख्य रूप से केआरके मैदान में खेले जायेंगे, जबकि कुछ मैच नोनगढ़ मैदान में कराने की भी योजना है. लीग के दौरान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. लीग से चयनित 40 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद 16 खिलाड़ियों की अंतिम टीम तैयार कर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में भेजा जायेगा. पदाधिकारियों ने इसे जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >