पिस्टल व दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को एक पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को एक पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रेमडीहा गांव निवासी जमाल साह के 40 वर्षीय पुत्र मो. अब्बास साह को गुप्त सूचना के आधार पर एक पिस्तौल व दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अब्बास शाह को प्रेमडीहा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. अब्बास साह को कवैया थाना की पुलिस, हलसी थाना के एसआई रविंद्र प्रसाद एवं पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >