बीएनएम कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन आज

बीएनएम कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन आज

बड़हिया. बीएनएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. शिविर के छठे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ पूर्वाभ्यास किया. सात दिनों तक चले इस सेवा अभियान का औपचारिक समापन मंगलवार को होगा. इसे सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुये हैं. समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. इसके लिए स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत व नृत्य का गहन अभ्यास शुरू कर दिया है. सांस्कृतिक परिषद की समन्वयक डॉ जेसिका ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है और प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो प्रमोद यादव के अनुसार समापन समारोह का शेड्यूल पूर्व निर्धारित है. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से होगी. इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की सामूहिक प्रस्तुति दी जायेगी. साथ ही एनएसएस लक्ष्य गीत (रजत जयंती गीत) का गायन भी किया जायेगा. इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा समाज सुधार और जागरूकता से जुड़े नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. प्रो यादव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में समाज सेवा की भावना विकसित करना है. समापन समारोह इन सात दिनों के अनुभवों व सीख का प्रतिबिंब होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >