महुआ शराब के साथ तस्कर एवं शराब तस्करी के मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ तस्कर एवं शराब तस्करी के मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर थाना की पुलिस ने भटरा मोड़ से महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार शराब तस्कर को तथा मानिकपुर थाना से शराब तस्करी के मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने गुरुवार की शाम पांच बजे भटरा मोड़ के समीप बाइक चेकिंग के दौरान 15 लीटर महुआ शराब के साथ पीरीबाजार थाना क्षेत्र के लठिया साहेब टोला गांव के रहने वाले बोढ़न कोड़ा के पुत्र बाइक सवार तस्कर अनिल कोड़ा को गिरफ्तार किया है. शराब के साथ कारोबार में उपयोग में लाया जा रहे बाइक को भी जब्त किया गया. वहीं मानिकपुर थाना परिसर से मानिकपुर थाना कांड संख्या109/24 शराब कारोबार की एक मामले का एक अप्राथमिकी अभियुक्त पवन कोड़ा को पुलिस ने मानिकपुर थाना परिसर से गिरफ्तार किया है. दरअसल पवन कोड़ा शराब तस्कर अनिल कोड़ा का सहोदर भाई है. वह अपने भाई अनिल कोड़ा की गिरफ्तारी के बाद मानिकपुर थाना आया था. जिसे पुलिस ने थाना परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक पूर्व में शराब कारोबार मामले में बाइक जब्त किया गया था, जो पवन कोड़ा का था. ——————————————— पुनाडीह गांव से दो वारंटी तथा अलीनगर से एक वारंटी गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. प्रखंड के कजरा थाना की पुलिस ने गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात में पुनाडीह गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले गुलेश्वर यादव के पुत्र वारंटी अजीत यादव को तथा तिलो यादव के पुत्र वारंटी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है. वहीं इधर, सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने अलीनगर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले दारो बिंद के पुत्र वारंटी देवी बिंद को गिरफ्तार किया है. तीनों वारंटी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >