शराब के नशे में घूमते हुए नौ शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से नौ शराबी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से नौ शराबी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना चौक के पास मुसहरी निवासी रूपल मांझी के पुत्र दिलीप कुमार, गोरे मांझी के पुत्र रूपेश कुमार, हरि मांझी के पुत्र पूरन मांझी, शंकर मांझी के पुत्र करण कुमार, बड़हिया के गंगासराय से जैतपुर निवासी पवन महतो के पुत्र सुनील महतो, मिथिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश सिंह, लड्डू पासवान के पुत्र मोहन पासवान, लोहिया चौक के पास से ताजपुर निवासी अरुण रजक के पुत्र कुंदन रजक व खुशहाल टोला से नरेश तांती के पुत्र अरविंद तांती को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >