नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडलों के जरिये दिखायी अपनी प्रतिभा

स्थानीय शक्ति उत्थान आश्रम स्थित विद्या भवन बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

लखीसराय.

स्थानीय शक्ति उत्थान आश्रम स्थित विद्या भवन बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्राचार्य कविता सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में बाल भवन के छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और सृजनशीलता का परिचय दिया. प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के छात्र-छात्राओं ने सौर मंडल, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और पृथ्वी की विभिन्न परतों पर आधारित शानदार मॉडल पेश किये. इसके अलावा बच्चों ने फलों में मौजूद पोषक तत्वों, जल एवं वायु प्रदूषण के कारण व निवारण तथा हरियाली के महत्व को भी बखूबी दर्शाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फिल्मकार रवि राज पटेल ने बच्चों द्वारा बनाये गये एक-एक मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और उनसे सवाल-जवाब भी किये. बच्चों के सटीक उत्तरों से संतुष्ट होकर उन्होंने उनकी जमकर सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली सफलता

इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक कीर्ति कुमारी, ज्योति कुमारी, निक्की कुमारी, अनुभव कुमार और बाल भवन की कार्य-प्रभारी नैना पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भौतिकी, रसायन, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित इस तरह के आयोजन आगामी वर्षों में भी जारी रहेंगे ताकि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >