सीएमआर जमा करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, एक सप्ताह का मिला अल्टीमेटम

समाहरणालय परिसर में एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं मिलरों की हुई बैठक

लखीसराय. डीएम के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं मिलरों की बैठक हुई. बैठक में लंबित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) को शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी मिलर निर्धारित समय सीमा के भीतर सीएमआर जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, सभी मिलरों को एक सप्ताह के भीतर कार्य में तेजी लाते हुए लंबित सीएमआर जमा करने का आदेश दिया गया है. कहा गया कि अगले सप्ताह पुनः बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जायेगी. बैठक के दौरान कुछ मिलरों ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कार्य में विलंब होने की बात रखी. इस पर एसडीओ ने संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. बैठक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >