राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत : चैंबर अध्यक्ष
भामाशाह पार्क में श्री संयुक्त समिति व लखीसराय बाजार के वैश्य समाज की ओर से मनायी गयी भामाशाह की जयंती
लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित भामाशाह पार्क में श्री संयुक्त समिति व लखीसराय बाजार के वैश्य समाज के द्वारा बुधवार की देर शाम दानवीर भामाशाह जी का जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्यान्न व्यवसायिक संघ के सचिव सह संयुक्त समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू “नेताजी ” के द्वारा किया गया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने दानवीर भामाशाह जी के जीवन वृत्ति की चर्चा करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अपना सारा धन देश की सुरक्षा हेतु महाराणा प्रताप को दान दें दिया और हल्दी घाटी के युद्ध में अपनी भूमिका का निर्वहन किया. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लखीसराय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व समर्पण, त्याग के जीवंत उदाहरण, राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल स्थापित करने वाले राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह हम सभी के सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे, समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहना चाहिए. कार्यक्रम को संयुक्त समिति के मंत्री मनोज कुमार साहू, तैलिक साहु समाज के जिलाध्यक्ष रवींद्र साह, खाद्यान्न व्यवसायिक संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, प्रो. वाल्मीकि प्रसाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स की उपाध्यक्ष शोभा देवी, केदार प्रसाद, राजद नेता राजेंद्र साहु, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रेम किशन साहु, वार्ड पार्षद मनोज साहू, सनोज कुमार, उमेश प्रसाद, हेमंत कुमार, अशोक गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, दिनेश प्रसाद ने भामाशाह जी के जीवन वृत्ति को संस्मरण करवाया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.