माउंट लिटरा जी स्कूल में भव्य विज्ञान मेला आयोजित

जिला मुख्यालय के निकट स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में बुधवार को विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पहली बार विद्यार्थियों के दादा-दादी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया.

बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल किये प्रस्तुत

लखीसराय. जिला मुख्यालय के निकट स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में बुधवार को विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पहली बार विद्यार्थियों के दादा-दादी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बन गया. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, किरण कुमारी, व्यवसायी सुरेश शर्मा एवं अधिवक्ता प्रदीप कुमार वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के स्काउट एवं गाइड दल द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के चेयरमेन संजीव स्नेही ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा विज्ञान मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करती हैं. विशेष अतिथियों ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विज्ञान मेले में कक्षा तीन से आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों द्वारा जल चक्र, सौर मंडल, ज्वालामुखी, उपग्रह, जल शुद्धिकरण प्रणाली, सौर ऊर्जा, हाइड्रोलिक मॉडल, माइक्रोस्कोप, स्मार्ट सिटी, जैविक खेती, जल का घनत्व, प्रदूषण नियंत्रण, भूकंप अलार्म सिस्टम, ग्रीन हाउस प्रभाव, एयर कंडीशनर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम, डीएनए मॉडल, मानव हृदय, पाचन तंत्र सहित अनेक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किये गये. इन प्रयोगात्मक मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह स्पष्ट किया कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन में कैसे कार्य करता है. इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और व्यवहारिक ज्ञान से विषय की समझ और भी स्पष्ट हो जाती है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की इस पहल की सराहना की.

——————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >