झपटकार के घर से रुपये बरामद, आरोपी फरार

जिले के रामगढ़ चौक के नंदानामा गांव स्थित नारायण नहर वाला रोड के समीप दो पल्सर सवार उच्चकों ने एक व्यक्ति के 49 हजार नोट से भरा थैला झपटकर भाग निकला

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक के नंदानामा गांव स्थित नारायण नहर वाला रोड के समीप दो पल्सर सवार उच्चकों ने एक व्यक्ति के 49 हजार नोट से भरा थैला झपटकर भाग निकला. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि नंदनामा निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र सुधीर महतो ग्रामीण बैंक रामगढ़ चौक से शनिवार को 49 हजार रुयपे थैला में लेकर साइकिल से घर जा रहा था इस दौरान यह घटना हुई है. जिसको लेकर पीड़ित द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन शुरू किया गया. पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कटिहार जिला के जोराबंगज गांव से अमर पासवान के घर से 49 हजार रुपये बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >