लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के राम टोला बालू पर के एक नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. पुलिस के द्वारा आशंका जतायी जा रही है अधिक नशा एवं सुलेशन पीने के कारण मौत हुई है. मृतक की पहचान राम टोला निवासी कल्लू साव के 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गयी है. मृतक विद्यापीठ चौक पर चाय की दुकान देकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि नाबालिग की मौत प्रथम दृष्टया से अधिक नशा एवं सुलेशन पीने से प्रतीत होता है. शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
नाबालिग की मौत, पुलिस कर रही जांच
टाउन थाना क्षेत्र के राम टोला बालू पर के एक नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. पुलिस के द्वारा आशंका जतायी जा रही है अधिक नशा एवं सुलेशन पीने के कारण मौत हुई है
