Lakhisarai News : मंत्री श्रवण कुमार ने शोकाकुल पैक्स अध्यक्ष से मिल कर दी सांत्वना

असामाजिक तत्वों ने कर दी थी पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की हत्या

चानन.

सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को प्रखंड के इटौन पहुंच शोकाकुल पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मदद का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि विगत 29 जुलाई को उनके पुत्र की असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या कर दी गयी थी. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवकीनंदन मंडल, जदयू नेता सत्यनारायण महतो, हलसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, जदयू जिलाध्यक्ष जमुई शैलेंद्र महतो, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जमुई ब्रह्मदेव मंडल, जदयू जिला सचिव लक्ष्मण महतो, मसूदन महतो, जदयू नेता शिवशंकर चौधरी, छात्र नेता नीतीश कुमार, भुल्लो मुखिया, सूचित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा गोपालपुर गांव में श्रवण कुमार एवं जमुई विधायक दामोदर रावत का स्वागत किया गया. इस अवसर पर किशोर कुमार, उपमुखिया मुरारी मेहता, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मौके पर धनंजय पटेल, संजय मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >