13 से 30 अप्रैल तक चलेंगीं मेमू स्पेशल ट्रेनें, उत्साह

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किऊल-मालदा और पटना-आसनसोल रेलखंड पर मेमू स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है

पटना-आसनसोल मेमू का बड़हिया व लखीसराय में ठहराव

बड़हिया/लखीसराय.

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किऊल-मालदा और पटना-आसनसोल रेलखंड पर मेमू स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. यह ट्रेनें 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03204 किऊल से सुबह 06:10 बजे खुलकर दोपहर 02:00 बजे मालदा पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03203 मालदा टाउन से शाम 04:00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 01:00 बजे किऊल पहुंचेगी. इस रूट पर चलने वाली यह ट्रेन खासकर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो रोजाना इस मार्ग पर आवागमन करते हैं. जबकि पटना-आसनसोल रेलखंड पर भी गाड़ी संख्या 03202 पटना से सुबह 04:45 बजे खुलकर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03201 आसनसोल से दोपहर 01:45 बजे चलकर रात 10:12 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव बड़हिया और लखीसराय स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. ज्ञात हो कि इन दोनों रेलखंडों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई और व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करते हैं. ऐसे में मेमू स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से भीड़भाड़ में कमी आयेगी और यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी. रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >