Lakhisarai, 17 मई को सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के पास लगेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें चलेंगी विलंब से

17 मई को सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के समीप लगेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें चलेंगी विलंब से

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट,

आगामी 17 मई, रविवार को आसनसोल मंडल के सीतारामपुर स्टेशन के समीप इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. यह ब्लॉक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इसके कारण हावड़ा से आने वाली एवं किऊल होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों के विलंब से चलने की आशंका है. खासकर अकाल तख्त एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी, पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें किऊल जंक्शन पर देरी से पहुंचेगी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इससे पहले 10 मई को भी सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के समीप मेगा ब्लॉक लिया गया था, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आठ से नौ घंटे तक विलंब से पहुंची थी.

आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती है, क्योंकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उसी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है जिसमें उनका आरक्षण है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >