स्वास्थ्य शिविर में उपचार कर दी गयी दवा

शहर के पुरानी बाजार नया टोला के महिला विद्या मंदिर स्थित लायंस क्लब में रविवार को संडे क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर लगाया है

चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब हॉल में आयोजित किया जाता है संडे क्लीनिक

लखीसराय

शहर के पुरानी बाजार नया टोला के महिला विद्या मंदिर स्थित लायंस क्लब में रविवार को संडे क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर लगाया है. इसमें शहर से जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये सभी उम्र वर्ग के सौ से अधिक महिला पुरुष का निशुल्क. सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में इलाज के साथ मरीज को दवा भी दिया गया. डॉ अमित ने बताया कि टीम ने मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच किया और उन्हें उचित इलाज के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दिया. लोगों को नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता बनाये रखने का सलाह भी दिया गया. शिविर में आये मरीज ने बताया कि निशुल्क जांच और दवा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलता है. डॉ कंचन ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया.

————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >