क्विज में मौसम ने मारी बाजी, किया गया सम्मानित

जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वलीपुर में मंगलवार को प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया लखीसराय के तत्वावधान में प्रतिभा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया,

अव्वल आये प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी सम्मानित

बड़हिया. जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वलीपुर में मंगलवार को प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया लखीसराय के तत्वावधान में प्रतिभा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया, इसमें कक्षा पंचम से अष्टम तक के 165 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. छात्रों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सामान्य ज्ञान के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर दी. प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं मंच के सचिव पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कक्षा आठ की मौसम कुमारी प्रथम तथा अनुराधा कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंकिता कुमारी व छोटी संगम ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ऋषभ राज एवं नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः सामान्य ज्ञान की पुस्तक, मेडल व कलम देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से दो-दो मध्य विद्यालय को प्रतिभा चयन एकता मंच द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जोड़ने का प्रयास किया गया. जिसके माध्यम से उन विद्यालयों में वर्ष भर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, ताकि छात्रों की मेधा विकसित हो सके. इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. प्रतिभा चयन एकता मंच की इस पहल से छात्रों में काफी हर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >