मध्य विद्यालय मसूदन से निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा मसूदन गाँव

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय मसूदन के छात्रों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा गांव। देखें पूरी रिपोर्ट।

पीरीबाजार (लखीसराय): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय मसूदन के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की ओर से शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई. हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों में राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

भारत माता की जय के नारों से गूंजा गांव

प्रभात फेरी के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया. विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया.

देश के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध

प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शंकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है. साथ ही उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया.

प्रभात फेरी को सफल बनाने में प्रशासनिक कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा. मौके पर कार्यपालक सहायक धीरज कुमार, लेखपाल पिंटू कुमार, शिक्षिका पूनम शर्मा, शिक्षक राकेश कुमार राजेश, दीपक कुमार, रोजिना कुमारी, मंटू कुमार, मुखिया अमित कुमार, सरपंच नरेश दास, उपसरपंच विनय मिश्र, वार्ड सदस्य मृत्युंजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र छात्रा | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >