कोलकाता से घर लौट रहा युवक हुआ लापता

अलीनगर इंग्लिश गांव का रहने वाला केदार यादव का 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ टेनी 8 अक्तूबर 2024 से लापता है.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर इंग्लिश गांव का रहने वाला केदार यादव का 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ टेनी 8 अक्तूबर 2024 से लापता है. रविवार को युवक के परिजन सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगायी. युवक की मां रीना देवी ने बताया कि उनका बेटा दिलखुश कुमार गांव के ही बलराम सहनी के पुत्र मोहन सहनी के साथ कोलकाता गया था. दिलखुश के पिता कोलकाता में ही मजदूरी करते हैं. 8 अक्तूबर 2024 को दिलखुश मोहन सहनी के साथ ही वापस घर लौट के लिए हावड़ा स्टेशन आया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है. दिलखुश की मां ने बताया कि पूछने पर मोहन सहनी भी सही जवाब नहीं दे रहा है. 9 अक्तूबर किसान पूछताछ करने पर मोहन सहनी ने बताया कि दिलखुश हावड़ा स्टेशन पर ही छूट गया. दिलकुश के पास 10 हजार रुपये कैश एवं मोबाइल था. इधर, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए बताया कि युवक हावड़ा से लापता हुआ है. परिजन द्वारा थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >