ट्रेन से गिरकर जख्मी युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर जख्मी युवक की मौत

लखीसराय/चानन. सोमवार की रात लखीसराय स्टेशन पर सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. जिसे जीआरपी ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक के प्राथमिक उपचार कर हालात गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चानन क्षेत्र के भंडार गोपालपुर निवासी वासुदेव मंडल के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार लखीसराय स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरना चाहा कि वह ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. नीतीश के सिर में चोट आयी थी. जीआरपी ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दे दी. इस बीच सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के घर ले गये. नीतीश की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अंसारी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था एवं उसके परिजन को भी सूचना दे दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >