युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, किऊल नदी से शव बरामद

युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, किऊल नदी से शव बरामद

लखीसराय. शहर के कवैया थाना अंतर्गत किऊल नदी में एक युवक का शव बरामद किया गया है. परिजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और उसे जिंदा समझकर उठाकर किऊल नदी से सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गये. जहां उसे मृत घोषित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वार्ड नंबर 33 काली पहाड़ी निवासी पुणे मंडल के पुत्र विजय कुमार को उसके मोहल्ले के ही दो युवक एवं घोसी कुंडी का एक युवक बुलाकर घर से पांच बजे शाम को ले गया था. शाम छह बजे उसके परिजन को सूचना मिली कि विजय का शव किऊल नदी में पड़ा है. परिजन उसे जिंदा समझकर सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की घटना उनके जानकारी में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >