लखीसराय. जागृति स्कीम 2025 और पोक्सो एक्ट के तहत ”सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान को लेकर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में अहम बैठक हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर डालसा सचिव विधानंद सागर के प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए. बैठक में भविष्य भारती शिक्षा सेवा सदन के प्रधानाचार्य गोविंद, नाथ पब्लिक स्कूल, डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका आवासीय उच्च विद्यालय बिहरौरा, पब्लिक उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा, राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय वन्नूबगीचा, आरलाल कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय किऊल खगौर एवं बालिका विद्यापीठ विद्या भवन के प्रधानाचार्य मौजूद रहे. बैठक में सभी स्कूलों में लीगल अवेयरनेस कॉर्नर चिह्नित करने और हेल्प-बॉक्स स्थापित करने का निर्देश दिया गया. जिसमें हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य जरूरी संपर्क नंबरों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा गया. वहीं पॉक्सो एक्ट-2012 व सुरक्षित बचपन अभियान को लेकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर सहमति बनी. नुक्कड़ नाटक, ऑडियो-वीडियो विजुअल्स, माता-पिता के साथ बैठक और शिक्षकों को संवेदनशील बनाने के जरिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया. डालसा सचिव विधानंद सागर ने कहा कि जागृति स्कीम 2025 के तहत बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना जरूरी है. स्कूल स्तर पर ही बच्चों को गुड टच-बैड टच और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा, ताकि ””””सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य”””” की परिकल्पना साकार हो सके.
नक्कड़-नाटक कर बच्चों को करें जागरूक
जागृति स्कीम 2025 और पोक्सो एक्ट के तहत 'सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य' अभियान को लेकर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में अहम बैठक हुई
