राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए लखीसराय जिला टीम रवाना

किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के नाम पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिलता है. राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगित में भाग लेने लखीसराय टीम रवाना हुई.

पांच से सात जून तक भागलपुर के खेल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल मैदान से शुक्रवार को टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार

प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल मैदान से शुक्रवार को राज्य स्तरीय वुशु (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिला टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. टीम को अधिवक्ता सह वार्ड पार्षद अमित भाई पटेल एवं जिला वुशु सचिव धीरज कुमार ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया.

यह टीम पांच से सात जून तक भागलपुर के खेल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा. गर्ल्स वर्ग में शबनम कुमारी, याशिता कुमारी, सुहानी कुमारी, सुरुचि कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी कुमारी, स्वीकृति कुमारी, विद्या कुमारी, अदिति कुमारी एवं सोनी कुमारी शामिल हैं. वहीं बॉयज वर्ग में आलोक पांडेय, सनी कुमार, रौशन कुमार, कृष राज समेत अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

इस अवसर पर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, एनडीपी स्कूल के निदेशक एवं गतका एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, परियोजना शिक्षक सुशील कुमार, जिला फुटबॉल कोच नीरज सिंह क्षत्रिय, जिला खो-खो सचिव अमित सिंह राजपूत, जिला कराटे सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार, गुरिया कुमारी एवं तन्नु कुमारी सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया. खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >