लखीसराय समेत चार जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं और उमस का असर

Lakhisarai Weather Update: अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लखीसराय, जमुई, पटना और नवादा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Weather Update: जिले में बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकांश समय तेज धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने लखीसराय, जमुई, पटना और नवादा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली चमकने की भी संभावना है, हालांकि व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है.

दोपहर तक रहेगा गर्मी का अधिक असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर दो बजे तक तेज धूप और उमस का प्रभाव बना रहेगा. इसके कारण लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो सकता है. हालांकि शाम के समय तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है.

प्री-मानसून गतिविधियां हुईं सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में किसानों के लिए धान का बिचड़ा गिराने का यह उपयुक्त समय माना जा रहा है. हालांकि 9 जून की तरह तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका फिलहाल नहीं है.

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने तथा मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >