बारिश के आसार कम, अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

Lakhisarai Weather Update: शुक्रवार को संभावित बारिश और आंधी-तूफान का प्रभाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिखा. इसके कारण अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्मी का असर बना रह सकता है. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के झोंके लोगों को आंशिक राहत दे सकते हैं.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Weather Update: जिले में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है.

आंधी-बारिश का बदला रुख, बढ़ी गर्मी

शुक्रवार को संभावित बारिश और आंधी-तूफान का प्रभाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिखा. इसके कारण अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्मी का असर बना रह सकता है. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के झोंके लोगों को आंशिक राहत दे सकते हैं.

15 जून के बाद मानसून की दस्तक की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जून के बाद उत्तरी और पूर्वी बिहार के रास्ते मानसून के प्रवेश की संभावना है. मानसून आने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तब तक लू का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी.

किसानों को सिंचाई की सलाह

मौसम को देखते हुए किसानों को सब्जी और मूंग की फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है. पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी होगा, ताकि फसलों पर प्रतिकूल असर न पड़े.

तापमान में बना रहेगा उतार-चढ़ाव

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >