बड़हिया के कल्याणपुर में 20 लाख से अधिक की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख नकद और जेवर ले उड़े चोर

कल्याणपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक वृद्ध दंपति के घर में घुसकर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख नकद और लाखों के जेवर भी पार कर दिए. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

Theft: बड़हिया (लखीसराय). थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद, आठ भर सोने के आभूषण और चांदी के कीमती जेवर सहित 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

घर में अकेले रहते हैं वृद्ध दंपति

जानकारी के अनुसार पीड़ित वृद्ध दंपति गांव के अपने घर में अकेले रहते हैं. उनका पुत्र और पुत्री पढ़ाई के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं. घटना की रात दंपति एक कमरे में सो रहे थे, जबकि अन्य दो कमरों में ताला लगा हुआ था.

सुबह खुला मिला दरवाजा, टूटा था लॉकर

रविवार सुबह नींद खुलने पर दंपति ने मुख्य दरवाजा खुला देखा. संदेह होने पर जब उन्होंने अन्य कमरों की जांच की तो वहां का सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला और उसमें रखी नकदी एवं जेवर गायब थे.

बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी पूंजी

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अलमारी में बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये नकद, करीब आठ भर सोने के आभूषण और चांदी के कई कीमती जेवर सुरक्षित रखे गए थे. चोर सभी सामान लेकर फरार हो गए.

दीवार और छज्जे के रास्ते घुसने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण चोर दीवार और छज्जे के सहारे घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद उसी रास्ते से निकल गये.

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

Theft: पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली है. प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित का लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >