टोड़लपुर में नाइट खो-खो टूर्नामेंट संपन्न, गर्ल्स में सूर्यगढ़ा और बॉयज में टोड़लपुर बना विजेता

टोड़लपुर में आयोजित नाइट खो-खो टूर्नामेंट का समापन हो गया है. गर्ल्स वर्ग में सूर्यगढ़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि बॉयज वर्ग में टोड़लपुर ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की.

Kho-Kho Tournament: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत टोड़लपुर टैलेंट क्लब, मुस्तफापुर की ओर से सोमवार रात टोड़लपुर मैदान में खो-खो नाइट मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन टोड़लपुर के मुखिया राकेश कुमार उर्फ पप्पू यादव एवं वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता अमृत भाई पटेल ने नारियल फोड़कर किया.

गर्ल्स वर्ग में सूर्यगढ़ा ने मारी बाजी

टूर्नामेंट के गर्ल्स वर्ग में सूर्यगढ़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोड़लपुर की टीम को 4-2 अंकों से पराजित किया. शानदार खेल के दम पर सूर्यगढ़ा की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया.

बॉयज वर्ग में टोड़लपुर की रोमांचक जीत

बॉयज वर्ग का मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इसमें टोड़लपुर की टीम ने सूर्यगढ़ा को एक अंक के मामूली अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान दमदार प्रदर्शन किया.

खेल से अनुशासन और टीम भावना का मिलता है संदेश

Kho-Kho Tournament: उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल भावना बनाए रखने की अपील की.

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में जिला खो-खो सचिव अमित सिंह राजपूत, रविशंकर जी, अभिषेक तांती, लव, मिथिलेश कुमार, सोनू सिंह एवं राजू कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी अमित कुमार, नीरज सिंह एवं गुड़िया कुमारी ने निभाई. आयोजन की जानकारी गुंजन कुमार ने दी.

ALSO READ: HIV जागरूकता के लिए 16 जुलाई को होगी 5 किलोमीटर 'रेड रन', गांधी मैदान में दौड़ेंगे युवा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >