लखीसराय सदर अस्पताल का आज का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Lakhisarai Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल लखीसराय ने ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू का पूरा रोस्टर जारी कर दिया है. जनरल ओपीडी, गायनी, पीडिया, एसएनसीयू और इमरजेंसी में कौन डॉक्टर कब देंगे सेवा.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल लखीसराय ने बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सुबह की ओपीडी निर्धारित समय पर संचालित होगी, जबकि शाम में भी मरीजों के लिए अलग से इवनिंग ओपीडी की व्यवस्था की गई है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

जनरल और आयुष ओपीडी में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

बुधवार को जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज अपने रोग के अनुसार संबंधित चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.

इवनिंग ओपीडी में भी उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगी. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की तैनाती की गई है. इससे दिन में अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले मरीजों को भी इलाज की सुविधा मिलेगी.

महिला रोग विशेषज्ञ और बच्चों के डॉक्टर भी रहेंगे मौजूद

गायनी ओपीडी में बुधवार को डॉ रूपा मरीजों को परामर्श देंगी. वहीं पीडिया ओपीडी में डॉ विभूषण कुमार बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े मरीजों को निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है.

आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम मरीजों की देखभाल करेंगे.

24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ तीरथा मांझी की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग पहुंच सकते हैं.

एसएनसीयू में नवजात शिशुओं के लिए विशेष व्यवस्था

एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. नवजात शिशुओं के उपचार और निगरानी के लिए यह यूनिट 24 घंटे सक्रिय रहेगी.

Also Read: खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >